राशिफल: 26 जून - मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि-यहां पढ़ें
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 26 जून का बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन भगवान गणेशजी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोग आज दफ्तर में काम को लेकर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज कारोबार में उन्नति देखने को मिलेगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल सुखमय बना रहेगा और जीवनासाथी के साथ रिश्ते में मधुरता आएगी। आपका मन अशांत रह सकता है।
वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आपको अपने प्रियजनों से शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरीपेशा जातक को आज काम के सिलसिले में कहीं बाहर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को अपने आय बढ़ाने के प्रयासों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक माहौल शांत और खुशहाल बना रहेगा। संतान पक्ष को सफलता मिलेगी और आज तनाव से भी राहत मिलेगी।
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलता से भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में महत्वपूर्ण पद पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और काम का प्रेशर भी हो सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग आज अधिक परिश्रम के पश्चात ही तरक्की कर पाएंगे। बेरोजगार जातकों को आज काम के नए अवसार मिलेंगे। आज के दिन शब्दों पर काबू रखें, नहीं तो आप किसी वाद-विवाद में पड़ सकते हैं।
कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का आज दफ्तर में काम को लेकर उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी मगर काम में अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। विरोधी पक्ष से आपकी अनबन हो सकती है, सावधान रहें। व्यापार-कारोबार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक सलाह के लिए अनुकूल समय नहीं है। जीवनसाथी के साथ रिशते में मनमुटाव रह सकता है।
सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का आज दफ्तर में व्यस्तता बनी रहेगी और नई चुनौतियों का सामना करना सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े जातकों को आज के दिन अपने बिजनेस में अकारण बाधायों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आप धैर्य बनाएं रखें और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाद-विवाद से बचें रहेंगे।
कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की मेहनत और संकल्प आज रंग लाएगी। सहकर्मियों से आपकी निकटता बढ़ेगी। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग आज कोई भी फैसला लेने से पहले पिता जी की सलाह जरूर लें। नए उद्योग धंधे का काम भी शुरू कर सकते हैं। कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। अनजान लोगों के बहकावे में न आएं, अन्यथा आपके साथ धोखादड़ी भी हो सकती है।