#धर्म

June 1, 2024

राशिफल: 2 जून - तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें

शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकल ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 2 जून का रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में अपना हुनर दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। आज के दिन आपको दफ्तर में काम को लेकर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग आज धैर्य बना कर रखें और कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें। वाद-विवाद के कारण कोई नई समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जीवनासाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और मन शांत रहेगा। वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में काम को काफी प्रेशर रहेगा। नौकरी हाथ से जाने का डर बना रहेगा। व्यापार-कारोबार से जुड़े जातकों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी और व्यापार का विस्तार होगा। आज के दिन गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है, अन्यथा आप किसी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। परिवार में लोग आपकी बातों को महत्व नहीं देंगे, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज के दिन सावधानी और सतर्कता बरतने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में उच्च-अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज काम के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ध्यान रहे कि कोई भी फैसला तैश में आकर ना लें। संपत्ति संबंधित विवाद से मन परेशान हो सकता है और तनाव भी हो सकता है। मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहेगा। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में काम को लेकर प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग आज किसी पार्टनर के साथ मिलकर कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। बड़े दिनों से अटके हुए काम आज बिना किसी विघ्न-बाधा के पूरे होंगे। कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में माहौल शांत और खुशहाल बना रहेगा। नौकरीपेशा लोग आज दफ्तर में काम को लेकर जल्बाजी ना करें, नहीं तो आपका कोई बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों की आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज के दिन स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है। मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज तके दिन गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है, अन्यथा आप किसी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तनाव भरा दिन रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में काम को लेकर कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। परिवार में माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

राशिफल: 2 जून - मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि-यहां पढ़ें

 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख