राशिफल: 19 जून - तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 19 जून का बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों की सहकर्मियों के साथ निकटता बढ़ेगी जो लाभदायक सिद्ध हो सकती है। आज सहयोगियों के साथ तालमेल बना के रखें। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को योजना बद्ध तरीके से काम करने पर कारोबार में मुनाफा होगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में नई जान पहचान बन सकती है।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में विरोधियों से सावधान रहना होगा। दफ्तर में उच्च अधिकारियों से डांट भी सुनने को मिल सकती है। सगे संबंधियों से आप किसी जरूरी बात पर सलाह ले सकते हैं। मगर आज के दिन आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। मानसिक शांति की कमी रहेगी। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज के दिन कारोबार में अधिक उन्नति देखने को मिल सकती है।
धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठीक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और कार्यक्षेत्र पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आज के दिन व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को बिजनेस में हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में सभी के साथ तालमेल युक्त व्यवहार करें। मदिरापान आदि करके वाहन न चलायें, दुर्घटना भी हो सकती है। समाज में मान-प्रतिष्ठा के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है।
मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपनी समस्याओं को बढ़ने से पहले उनका समाधान करने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोगों का कार्यक्षेत्र में काम को लेकर संघर्ष बढ़ सकता है। सजग होकर काम करें। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लेकिन धीमी गति से आर्थिक मुनाफा होने की संभावना है। परिवार में माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा। अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा करने वाले लोगों को आज दफ्तर में मनचाहा काम करने को मिलेगा। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज नया व्यापार शुरू करना लाभदायक रहेगा। अपनी योजनायों को गुप्त रखें,अन्यथा विरोधी काम बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। परिवार में माहौल तनावपूर्ण बना रहेगा।
मीन राशि: मीन राशि के जातकों को आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में उच्च अधिकारियों से नई ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं। वाद-विवाद से दूर रहें,अन्यथा मारपीट अथवा झगड़ा भी हो सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को किसी नए कारोबार में मुनाफा हो सकता है। आज का दिन कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मगर आज के दिन किसी बात को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है।