राशिफल: 30 जुलाई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 30 जुलाई का मंगलवार है। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन भगवान हनुमानजी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग मिलेगा। किसी पर भी भरोसा करने से पहले पूरी तरह जांच-पड़ताल कर लें। जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय ना लें। व्यापार में धनलाभ होने की सम्भावना है। आज किसी अटके कार्य के पूर्ण होने से मनोबल में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखदायक रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को कोई शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में लाभ होने की सम्भावना है। काम में आया रही बाधा घर के किसी प्रिय सदस्य के सहयोग से दूर होगी। समाज सेवा की तरफ रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को अध्ययन में ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा, खाने-पीने का ध्यान रखें।
धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। महत्त्वपूर्ण कार्यों को समय से पूरा कर लें, कोई लापरवाही ना बरतें। कार्यक्षेत्र में साथी कर्मचारी आपके काम में रुकावट डालने का प्रयास करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े किसी भी काम को हाथ में लेने से पहले एक बार विचार अवश्य कर लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मकर राशि: मकर राशि आज का दिन शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। साथी की तरफ से कोई अच्छा समाचार मिलेगा। नौकरी में पद उन्नति हो सकती है।व्यवसाय में अचानक बड़ा धन लाभ होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई पुराना महत्त्वपूर्ण काम अब जाकर पूरा होगा। कोर्ट-कचहरी के काम में कोई लापरवाही ना बरतें, सोच समझकर पूरी तैयारी करें।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका निर्णय कार्यक्षेत्र में लाभकारी सिद्ध होगा। पहले अपने कार्य को पूर्ण कर लें, फिर किसी और की मदद के विषय में सोचें। नौकरी पेशा लोगों को किसी महत्त्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी मिलेगी, अपने काम को पूरी ईमानदारी से करें। घर के किसी सदस्य की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य को लेकर तनाव बढ़ सकता है।
मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन तनाव से भरा रहेगा। परिवार के सदस्यों से किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई करीबी सहायक बनेगा। व्यापार से जुड़े लोग अपने फैसलों पर पुनः विचार कर लें। राजनीति से जुड़े लोग समय से काम पूरा कर दें अन्यथा उनका पद छिन सकता है।आज आपको शारीरिक व मानसिक कमजोरी महसूस हो सकती है।