राजनीति

#धर्म

July 22, 2024

राशिफल: 23 जुलाई-मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि-यहां पढ़ें

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Horoscope july 23 aries taurus gemini cancer leo and virgo read
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 23 जुलाई का मंगलवार है। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी विशेष का सहयोग मिलेगा। किसी महत्त्वपूर्ण कार्य में कठिन मेहनत के बाद अब सफलता मिलने का योग है। कार्यालय में अकारण अनबन से बचें। आपको अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। आज किसी अटके कार्य के पूर्ण होने से मनोबल में वृद्धि होगी। वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी ऊर्जा से भरा होने वाला है। किसी पुराने मित्र से भेट होने से आपको प्रसन्नता होगी। अभिनय से जुड़े लोगों को सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में नई योजना सफल होगी। किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के मिलने से कार्यालय में प्रभाव बढ़ेगा। मन की नकारात्मकता दूर होगी। किसी गंभीर रोग की पीड़ा से राहत मिलेगी। मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। सामाजिक कार्य में अहम भूमिका अदा करेंगे। राजनीति में नए कार्य मिलेंगे। असफलता के बीच सफलता का योग है। आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। घर में गंभीर रोग से पीड़ित सदस्य की उचित देखभाल करें। कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी संघर्ष से भरा होने वाला है। अपने आत्मा विश्वास को कम ना होने दें। समाज सेवा की ओर आपकी अभिरुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। गुप्त शत्रु से सावधान रहें। कोर्ट-कचहरी के मामले में पैरवी थोड़ा देखभाल के करें। स्वास्थय के प्रति सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है। पहले के रुके सभी कार्य बनने की सम्भावना है। किसी के भी बहकावे में आने से बचें। किसी महत्त्वपूर्ण कार्य में अहम भूमिका निभाएंगे। मजदूर वर्ग को रोजगार प्राप्त होगा। किसी जरूरी काम से यात्रा करने के अवसर प्राप्त होंगे। कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा जाने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। खेल-कूद की प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होने का योग है। लेखन कार्य से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। कोई भय या भ्रम दूर होगा और सफलता के नए रास्ते खुलेंगे।

राशिफल: 22 जुलाई-तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें

पेज पर वापस जानें के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख