राशिफल: 16 जुलाई - तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 16 जुलाई का मंगलवार है। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन भगवान हनुमानजी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा भरा रहेगा। आज धन से संबंधित मामलों में आपको फ़ायदा होगा। आज आपकी कोई प्रॉपर्टी से जुड़ी डील फाइनल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को आज काम को लेकर धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग जल्दबाज़ी में आकर फैसला ना लें। आप किसी धार्मिक कार्य का आयोजन कर सकते हैं। विपरीत परिस्थितियों में अपना धैर्य न खोएं।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप पूरा दिन काफी व्यस्त रहेंगे। आज आपका किसी के साथ विवाद भी हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज के दिन बिजनेस में अपने जीवनसाथी की सलाह ले सकते हैं। आप किसी काम के पूरा न होने पर परेशान रह सकते हैं। अपनी वाणी पर काबू रखें, नहीं तो आप व्यर्थ में किसी वाद-विवाद में फंस सकते हैं।
धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें, अन्यथा आपके लिए समस्या खड़ी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में नई जिम्मेदारियों के साथ-साथ स्थानांतरण का समाचार भी मिल सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को बिजनेस में उन्नति देखने को मिलेगी। शत्रुओं से सावधान रहें। कानूनी मामलों में आपको सकारत्मक परिणाम मिलेंगे।
मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंदमय बीतेगा। नौकरीपेशा लोग तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। आज आपको पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा। आप कहीं घूमने फिरने का प्लान भी बना सकते हैं। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग आज कोई नया काम शुरू करने पर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अपने कामों को लेकर ज़रा भी ढील न बरतें। पूरी लग्न के साथ मेहनत करते रहें। परिवार में माहौल अच्छा बना रहेगा।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। नौकरीपेशा करने वाले लोगों को दफ्तर में आज मन मुताबिक कार्य न मिलने पर निराशा हो सकती है। आज समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों की आज कोई डील फाइनल हो सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता प्राप्त होगी। संतान के करियर को लेकर तनाव दूर होगा। आपकी सेहत बिगड़ सकती है, अपना ध्यान रखें।
मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलजुला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। यह दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज काम के नए अवसर मिल सकते हैं, जो कि लाभकारी सिद्ध होंगे। आपके विरोधी आपके काम में रुकावट डाल सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। समय रहते सभी कामों को पूरा करें, उन्हें कल के लिए न टालें।