#धर्म

July 14, 2024

राशिफल: 15 जुलाई - मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि-यहां पढ़ें

शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 15 जुलाई का सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिवजी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपने करीबी संबंधियों से सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए तनाव बन सकता है, अनचाहे स्थान पर तबादला हो सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज किसी भी नए व्यापर में धन निवेश न करें, आपका नुकसान हो सकता है। आप समाज में नए लोगों से मिलेंगे और आपकी जान पहचान बढ़ेगी। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहने की जरूरत है, अन्यथा नई समस्याएं उभर सकती हैं। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को पूरा प्लान बनाकर ही काम करना पड़ेगा, तभी बिजनेस में लाभ उठा सकते हैं। क़ानूनी मामलों में अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। धैर्यपूर्वक विपरीत परिस्थितियों का सामना करें। किसी को भी अपने जीवन में हस्तक्षेप न करने दें। मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में काम की व्यस्तता रह सकती है। आपको पदोन्नति की खबर भी मिल सकती है। उद्योग जगत में कार्यरत लोगों को शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग अपनी मेहनत से अच्छा मुकाम हासिल कर पाएंगे। आपको कोई दूर कि यात्रा करनी पड़ सकती है। क़ानूनी मामलों में आपको किसी मित्र कि मदद मिलेगी। कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का आज दफ्तर में अधूरे काम पूरे करने पर अपने आत्मविश्वास में वृद्धि महसूस होगी। व्यापार-कारोबार से जुड़े जातकों को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। आपको किसी रिस्की काम सफलता मिलेगी। आपका लंबी दूरी की यात्रा करने का योग नब रहा है। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उलझनों से भरा रहेगा। व्यापार-कारोबार कर रहे लोग किसी भी अनभिज्ञ व्यक्ति पर भरोसा न करें और उनके कहने पर कारोबार ने करें, हानि हो सकती है। आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। बाहरी हस्तक्षेप से आपके परिवार में मतभेद हो सकते हैं। रोजगार तलाश रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को वाद-विवाद से बचना होगा, अन्यथा किसी सहयोगी के साथ विवाद बढ़ सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग योजनाबद्ध तरीके से काम करें, किसी कि भी बातों में आकर निवेश न करें। धैर्य बनाएं रखें और अपने क्रोध पर काबू करें। संतान पक्ष कि ओर से आप निश्चिंत रहेंगे। अपने शत्रुओं से सावधान रहें, वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

राशिफल: 15 जुलाई - तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख