#धर्म

July 11, 2024

राशिफल: 12 जुलाई - तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें

शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 12 जुलाई का शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मीजी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने मन चल रही उलझनों के कारण तनाव में रह सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को आज काम को लेकर धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग साझेदारी में बिजनेस सोच समझ कर ही करें। आप नए वाहन की खरीददारी कर सकते हैं। आधायात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप उधार लेने के बारे में न सोचें, भविष्य में समस्या हो सकती है। वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको अपने आस पड़ोस के लोगों से सावधान रहना होगा। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार में किसी सेहत को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। आप अपने मन किसी के भी प्रति द्वेष कि भावना न रखें, आपके लिए ही हानिकारक होगा। धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज आपको किसी लम्बी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। काफी लंबे समय से अटके हुए आपके काम बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को आज प्रमोशन या अप्रेजल मिल सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों का आज किसी नई डील से फायदा होगा। आप पैतृक संपत्ति संबंधित मामलों में न पड़ें। आज का दिन आपके लिए मान - सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप अपने सहयोगियों के साथ अपने मन की बात सांझा कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज काम को लेकर दिनभर काफी चिंता रहेगी। आपके विरोधी काम में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें। इगो इश्यूज के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आप किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें, अन्यथा आप किसी बड़ी समस्या में फंस सकते हैं। आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। आज का दिन निवेश के लिए शुभ रहेगा और साहस में भी वृद्धि रहेगी। क़ानूनी मामलों को लेकर आप थोडा परेशान रह सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नतिदायक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों आज अपने पराक्रम के बल पर सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे और दफ्तर में काम को लेकर नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग आज नया व्यापर आरंभ कर सकते हैं। आज किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका भी मिल सकता है। आपको दूर विदेश से कोई सूचना प्राप्त हो सकती है। अपना धैर्य और आत्मविश्वास कम न होने दें। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख