#धर्म

July 4, 2024

राशिफल: 05 जुलाई - तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें

शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 05 जुलाई का शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मीजी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम को लेकर गंभीरता दिखानी होगी, अन्यथा कार्य विफल भी हो सकता है। अपना बचाव करते हुए गाड़ी सावधानी से चलाएं। व्यापर कर रहे लोगों को शेयर मार्केट में बहुत ही विचार-विमर्श के बाद निवेश करना उचित रहेगा, अन्यथा नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। प्रेम संबंध से जुड़े फैसले पार्टनर के साथ मिलकर करें। वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप वाद-विवाद से बच कर रहें, आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को साझेदारी में बिजनेस करने पर पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। अपनी आय को बढ़ाने के लिए आप खूब प्रयास करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में कार्य करने में बाधाएं आएंगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में नाराजगी रह सकती है। आप अपनी सेहत को लेकर परेशान रह सकते हैं। धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानी भरा रहेगा। आज के दिन आपको मानिसक तनाव भी मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों द्वारा बिजनेस के लिए की गई यात्रा असफल रह सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर मिल रहे अवसर का लाभ तुरंत उठाना होगा, अन्यथा आप काम में पीछे रह जाएंगे। कर्ज लेने से अभी परहेज करें, आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहने वाली है। परिवार के साथ तालमेल बना के रखें। मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यस्थल पर वरिष्ठ सहकर्मियों का आदर करना चाहिए, जिससे आपके काम में तरक्की होगी। आप अपने गुस्से पर काबू रखें और धैर्य बनाएं रखें। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज के दिन मिलने वाले प्रस्तावों को अवश्य शामिल करें, आपको लाभ हो सकता है। आपकी कठोर वाणी अथवा शब्दों से आपके मित्र, परिजन और सगे संबंधी नाराज हो सकते हैं। कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज अपने करियर में कोई नई शुरुआत कर सकते हैं। घर साफ-सफाई करें और पुराना कबाड़ बाहर फेंके। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई पुराना प्रोजेक्ट खत्म होने से पहले नया प्रोजेक्ट लेने से परहेज करना होगा, अन्यथा काम का बोझ अधिक बढ़ जाएगा। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज के दिन व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। आपको शारीरिक कष्ट रह सकता है। मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको अच्छी खबर सुनने को मिलने को मिल सकती है, जिससे पूरा परिवार खुश रहेगा। नौकरीपेशा लोगों में जो योग्य कर्मचारी हैं उन्हें पदौन्नति मिल सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को उनकी की गयी मेहनत के अनुसार लाभ प्राप्त नहीं होगा। अपने जीवनसाथी को खुश करने के लिए आप खुश सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। त्वचा से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं।

राशिफल: 05 जुलाई - मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि-यहां पढ़ें

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख