#धर्म

August 15, 2024

राशिफल: 15 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

शेयर करें:

नई दिल्ली। हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। इसी ज्योतिष विद्या में राशियों और उनके दैनिक फल को भी काफी महत्वपूर्ण माना गया है। आपको बता दें कि राशि किसी भी व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल। तुला राशि: इस राशि के लोगों को अपनी वाणी में संयम रखना होगा। क्योंकि तीखी बोली करीबी रिश्तों में मन मुटाव करा सकती है। सेहत की बात करें तो स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। ग्रहों की स्थिति प्रेम संबंधों को मजबूत करने वाली है, संबंध में प्रेम का संचार महसूस करेंगे। जॉब प्रोफाइल मेंटेन करनी होगीए इसके लिए कार्यस्थल का चुनाव बहुत सोच समझकर करें, इस समय ज्ञान पर फोकस करें न कि सैलरी पर। कोई बड़ी डील होने की प्रबल संभावना है, बस कार्यों को मजबूत करके रखें। वृश्चिक राशि: इस राशि के जो युवा अभी कंपटीशन की दुनिया में पैर रख रहे हैं, उन्हें अपनी नींव को मजबूत करने पर फोकस करना होगा। ग्रहों की स्थिति व्यापारी वर्ग के लिए कुछ तनावपूर्ण माहौल तैयार कर सकती है, छोटी छोटी बातें भी आपको परेशान कर सकती हैं। बच्चों के साथ बच्चों जैसा ही व्यवहार करें। बहुत ज्यादा सख्ती भरा रवैया उन्हें आपसे दूर कर सकता है। सेहत में वायरस बीमारी की चपेट में आने की आशंका है, इस ओर सचेत रहें और अपना ध्यान रखें। धनु राशि: इस राशि के जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, वह बिना सोचे-समझे निर्णय ना लें बल्कि नई नौकरी के लिए अच्छे लिंक्स क्रिएट करें। ग्रहों की स्थिति आपके लाभ दिलाने वाली चल रही है, व्यापारी वर्ग को बड़ा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की संभावना दिख रही है। परिवार के साथ मिलकर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करें, या इस तरह के कार्यक्रम में हिस्सा लें। सेहत संबंधित मामलों में बालों की केयर करनी है, वक्त पर इलाज न करने से समस्या बड़ी और गंभीर हो सकती है। मकर राशि: इस राशि के कारोबार से जुड़े लोगों को शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। यदि लोन के लिए अप्लाई किया था, तो वह भी पास हो सकता है। नए रिलेशन में समस्याओं के कारण मानसिक तनाव हो सकता है, इसलिए विश्वास स्थापित करने के लिए एक दूसरे को समय देना चाहिए। बड़े भाई के साथ तालमेल बनाकर चलें, उनका सहयोग प्राप्त होने के साथ कोई महत्वपूर्ण सलाह भी मिल सकती है। सेहत में अचानक से पेट दर्द होने की आशंका है, जो दवा लेने के बाद सही भी हो जाएगा। कुंभ राशि: इस राशि के लोग काम को लेकर एनर्जेटिक रहेंगे और समय पर काम खत्म करने में सफल रहेंगे। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा। युवा वर्ग को ब्याज पर धन देने के लोभ से बचना है, क्योंकि ग्रहों की स्थिति को देखते हुए आपको लाभ की जगह घाटा हो सकता है, अर्थात हो सकता है कि आपको रकम ही वापस न मिले। माता जी का कमर दर्द बढ़ सकता है, उनकी सेहत का ध्यान रखें और उन्हें झुककर कार्य न करने की सलाह दें। सेहत में इस राशि के बच्चे के खानपान पर ध्यान देना है, उसे पौष्टिक आहार देने का प्रयास करें। मीन राशि: इस राशि के युवा वर्ग को अपने पसंदीदा गुरू का सानिध्य प्राप्त होगा, साथ ही उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा। जीवनसाथी और बच्चों संग आज रात का खाना कहीं बाहर खाने जा सकते हैं, या किसी निमंत्रण में भी शामिल हो सकते हैं। मीन राशि के सीनियर लोगों को अपने काम करने के साथ जूनियर के काम को सुधारने का काम भी करना पड़ सकता है। ऐसे व्यापारी जो सरकारी योजनाओं से जुड़कर कार्य करते हैं, उन्हें अपना हर एक कदम फूंक कर रखना होगा। राशिफल: 15 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख