राजनीति

#धर्म

September 26, 2024

राशिफल: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Horoscope 27 sep aries taurus gemini cancer leo virgo
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 27 सितंबर दिन शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन माता संतोषी की पूजा आराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। मेष राशि। आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहेगा। कार्य स्थल पर आपकी मेहनत और समर्पण की सराहना की जाएगी। नई योजनाओं में सफलता मिलने की संभावना है। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताकर मानसिक शांति मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सावधान रहें, खासकर पाचन तंत्र की समस्या हो सकती है। वृषभ राशि। आज का दिन कुछ चुनौतियों से भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और दबाव का सामना करना पड़ सकता है लेकिन धैर्य बनाए रखने से आप समस्याओं को हल कर पाएंगे। धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है जिससे आपको खुशी मिलेगी। मिथुन राशि। मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में आपका रचनात्मक दृष्टिकोण और योजनाबद्ध कार्य करने की क्षमता आपको सफलता दिलाएगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। छोटे-मोटे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं लेकिन चिंता की कोई बात नहीं। कर्क राशि। कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों मोर्चों पर अच्छा रहेगा। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। रिश्तों में थोड़ी खटास आ सकती है लेकिन बात करने से सभी समस्याएं हल हो जाएंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन खर्चे भी बढ़ सकते हैं। सिंह राशि। सिंह राशि के जातकों को आज कामकाज में विशेष ध्यान देना होगा। उच्च अधिकारियों से बातचीत में सतर्कता बरतें। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में देरी हो सकती है लेकिन चिंता न करें। आपकी मेहनत जल्द रंग लाएगी। परिवार में किसी बड़े का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कन्या राशि। कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। काम में प्रगति होगी और आपको अपने प्रयासों का उचित फल मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और कोई नया निवेश करने के लिए दिन अनुकूल है। व्यक्तिगत जीवन में थोड़ी अनबन हो सकती है लेकिन धैर्य से काम लेने पर सब ठीक हो जाएगा। राशिफल: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख