#धर्म

August 1, 2024

राशिफल: 02 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि-यहां पढ़ें

शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 2 अगस्त को शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में कोई महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज आय में बढत के संकेत हैं। परिवार में माहौल खुशहाल रहेगा और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। आज आपका मन खुश रहेगा। वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज ऑफिस में बहुत काम मिलने वाला है। आज राजनीति में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन व्यस्त रहेगा। परिवार में अशांति रहने वाली है। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव रहेगा। मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिश्रम भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का स्थान परिवर्तन होने की सम्भावना है। व्यापार से जुड़े लोग आज किसी नए काम में किस्मत आजमाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आज बेकार के वाद विवाद में उलझकर अपना समय बर्बाद ना करें। परिवार के किसी बड़े की सहायता से कोई अधूरा काम पूरा होगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्त्वपूर्ण रहेगा। आज दफ्तर में किसी महत्त्वपूर्ण काम का नेतृत्व कर सकते है। व्यापार से जुड़े जातक थोड़ा सावधान रहे, धन निवेश करते समय सोच विचार की आवश्यकता है। परिवार में खुशहाली रहेगी। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर विवाद में पड़ सकते हैं। परिवार को समय देने की कोशिश करने का प्रयास करें। सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी निर्णय की खूब सराहना की जाएगी। जमीन की खरीद के लिए आज का दिन शुभ है. कारोबार से जुड़े लोगों आज नए लेकिन महत्त्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आज आर्थिक लाभ होने की सम्भावना है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन संघर्ष से भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में बहुत अधिक मेहनत करनी पढेगी। कोई मित्र यदि किसी मुश्किल में है, तो उसकी मदद करने की कोशिश करें। फिजूल के विवाद में ना पड़ें। आज आपका स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा।
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख