राजनीति

#धर्म

September 29, 2024

हिमाचल: 50 साल बाद चूड़धार में होगा शांद महायज्ञ, 5 क्विंटल फूल से सजेगा मंदिर

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal news shand mahayagya will be held in churdhar after 50 years
सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की चूड़धार चोटी पर स्थित शिरगुल महाराज के मंदिर में 11 अक्टूबर को ऐतिहासिक शांद महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक अनुष्ठान करीब 50 साल बाद हो रहा है और इसमें 30,000 से अधिक श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। यज्ञ का आयोजन सुबह 11:00 बजे से 1:00 बजे के बीच कुरुड़ स्थापित करने के साथ शुरू होगा, जबकि क्षेत्र से 12 पालकियां भी चूड़धार पहुंचेंगी।

भव्य मंदिर में होगी भव्य शांद

चूड़धार मंदिर का जीर्णोद्धार पिछले 20-22 वर्षों से किया जा रहा है और अब इसका निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। मंदिर की लकड़ी की अद्भुत नक्काशी इसे और भी आकर्षक बनाती है। इस भव्य आयोजन का आयोजन चूड़ेश्वर सेवा समिति के सहयोग से कुपवी, नेरवा, हामल और चौपाल परगने की दर्जनों पंचायतों के लोग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें: मंत्री विक्रमादित्य ने मीडिया पर फोड़ा विवाद का ठीकरा! बोले- मैं पार्टी का सच्चा सिपाही

5 क्विंटल फूलों से सजेगा मंदिर

अनुष्ठान की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। मंदिर को सजाने के लिए पांच क्विंटल फूल मंगवाए गए हैं, जिन पर लगभग 1,25,000 रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगभग 1,000 नए कंबलों की खरीदारी की जा रही है, जिसके लिए 5 से 6 लाख रुपये का बजट रखा गया है।

भोजन की व्यवस्था भी पूरी

यज्ञ के दौरान भोजन के लिए बर्तनों की व्यवस्था चूड़ेश्वर समिति ने कर ली है। करीब 2,500 से अधिक प्रति पन्ने भी बनाए जा रहे हैं, जिसका अनुमानित खर्च लगभग 75,000 रुपये है। सभी वॉलंटियर्स और कार सेवकों के लिए पहचान पत्र भी जारी किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: कैदी की चतुराई: इलाज के बहाने पुलिस को दिया चकमा- हो गया फरार

40 हजार श्रद्धालु पहुंचने की आस

शांद महायज्ञ का महत्व बेहद खास है। यह तब आयोजित किया जाता है जब देवी के विकराल रूप को शांत करने के लिए शिव भगवान ने उनके रास्ते में लेटकर उन्हें अपनी भूल का एहसास कराया था। शांद महायज्ञ हर 12 साल में आयोजित किया जाता है और इसका संचालन खूंद जाति की बहादुर शाखा द्वारा किया जाता है। यह भी पढ़ें: देश की मंडियों में हिमाचली सेब की धूम, अभी तक पहुंचे 93 लाख बॉक्स यदि मौसम अनुकूल रहा, तो श्रद्धालुओं की संख्या 40,000 तक पहुंच सकती है, जिससे यह आयोजन और भी भव्य बन जाएगा। इस बार के महायज्ञ को लेकर स्थानीय समुदाय में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख