#राशिफल
July 24, 2025
24 जुलाई 2025 बुधवार के दिन का राशिफल

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 24 जुलाई का दिन है और आज वीरवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मन में संतुलन बनाए रखें, भावनाएं व्यर्थ की उलझनों में न बहने दें।
आज का दिन पारिवारिक संबंधों को प्राथमिकता देने का है। किसी पुराने मित्र से बातचीत हो सकती है जिससे मन प्रसन्न होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें, नया निवेश फिलहाल टालें। जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
उपाय: सफेद वस्त्र पहनें, मां लक्ष्मी का ध्यान करें।
आत्मविश्वास की परीक्षा का दिन है, क्रोध पर नियंत्रण रखें।
कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। मानसिक तनाव बढ़ सकता है, परिवार से बात करने से राहत मिलेगी। गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, सतर्क रहें।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें, मसूर दाल का दान करें।
धैर्य ही आपका सबसे बड़ा हथियार है, जल्दबाज़ी नुकसानदेह होगी।
यात्रा के योग बन रहे हैं लेकिन थकान हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। कोई पुराना अधूरा काम आज पूरा हो सकता है। प्रेम जीवन में थोड़ी दूरियां बन सकती हैं।
उपाय: पीली वस्तुओं का दान करें, विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
परिश्रम रंग लाएगा, लेकिन पारिवारिक मसलों में उलझाव हो सकता है।
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है, पदोन्नति के संकेत हैं। घर में बुज़ुर्गों का स्वास्थ्य ध्यान देने योग्य है। जीवनसाथी से मतभेद संभव हैं, शांत रहना बेहतर होगा।
उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं, काल भैरव की पूजा करें।
मन विचलित रह सकता है, लेकिन कलात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए अच्छा समय है। विद्यार्थी और कलाकारों के लिए दिन शुभ है। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। स्वास्थ्य में थोड़ी कमजोरी हो सकती है।
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें, नीले कपड़े से परहेज करें।
आशावादी दृष्टिकोण सफलता दिलाएगा, लेकिन अहंकार से बचें।
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापारियों को लाभ के योग हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। थकान के बावजूद दिन संतोषजनक रहेगा।
उपाय: तुलसी के पौधे में जल दें, पीले फल खाएं।