राशिफल:1 मई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि-यहां पढ़ें
राशिफल 1 मई: नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज मई माह का पहला दिन है और आज बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का आज के दिन भाग्य साथ देगा। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग आज कारोबार में कोई बदलाव कर सकते हैं। आज के दिन अपने गुस्से पर काबू रखें, नहीं तो आप किसी बड़ी मसीबत में पड़ सकते हैं। किसी गलतफहमी के कारण रिश्ते में दरार भी आ सकती है।
वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में उच्च अधिकारियों से खूब प्रशंसा मिलेगी। व्यापार-कारोबार से जुड़े जातक आज नेट बैंकिंग और ऑनलाइन, भुगतान जैसी सर्विस से दूर रहें। आज आप अपनी सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। परिजनों के साथ तालमेल बनाए रखें।
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज के दिन दफ्तर में काम का बोझ बढ़ सकता है। आज आपको मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज सरकारी कामों में खासी सावधानी बरतने की जरूरत है।
कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानी भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को काम के सिलसिले में कहीं दूर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सेहत संबंधित कोई समस्या भी आपको आज के दिन परेशान कर सकती है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज के दिन किसी धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बनना आपके लिए बेहद शुभ रहेगा।
सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक –ठाक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज व्यापार संबंधित लिए घए किसी लोन को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन सामाजिक कार्य करने से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में भी माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन उलझनों भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में काम को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग आज कारोबार से जुड़ी कोई भी डील तैश में आकर फाइनल ना करें। गलत संगत से दूर रहें और पड़ोसियों से तालमेल बनाकर रखें।