राशिफल: 13 जून-तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज तारीख 13 जून और दिन वीरवार है। हिंदू धर्म में वीरवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज काम को लेकर धैर्य बनाए रखने की जरूरत है, दफ्तर में तनाव रह सकता है। जिस क्षेत्र में अधिक रुचि है उसमें सफलता के असार दिख रहे हैं। पारिवारिक जीवन में माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग आज सरकारी कामों में लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में एक मजबूती देखने को मिलेगी।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कानूनी कामों में जीत मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को आज काम को लेकर सुखद परिणाम मिलेंगे और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। परिवार में माहौल खुशनुमा और शांतिपूर्ण बना रहेगा। परिवार के साथ किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने से काफी प्रसन्न महसूस करेंगे। आज के दिन अनुशासन बनाएं। रखें। व्यापार-कारोबार वाले लोग नए बिजनेस में निवेश करेंगे।
धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठीक रहेगा। आज के दिन आपकी कोई मनोवांछित आकांक्षा पूरी होने में देरी होने के कारण आपको निराशा होगी। नौकरीपेशा लोगों का आज काम करने में मन नहीं लगेगा, काम से ऊब जाएंगे। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों का आज सही सलाह और मार्गदर्शन के बिना निवेश करना नुकसानदेह साबित हो सकता है। मानसिक तनाव से मुक्त होने का प्रयास करें। अंजान परिस्थितियों में भी सयंम बनाए रखें।
मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोग आज दफ्तर में वरिष्ठ कर्मचारियों की मदद से कुछ ज़रूरी प्रोजेक्ट सही समय पर पूरे कर पाएंगे। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज काम को लेकर दिनभर काफी भागदौड़ लगी रहेगी। जीवनसाथी के साथ घरेलू समस्याओं में उलझे रहेंगे। मित्रों के साथ वाद-विवाद में पड़ सकते हैं, सावधानी बरतें। अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आप किसी विवाद में फंसने से बचें। नौकरीपेशा लोग दफ्तर में अपने कहे गए शब्दों और वाणी पर अवशय ध्यान दें। आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है, व्यापार में नये अवसर मिलेंगे। माता-पिता के मार्गदर्शन में रहकर कार्य करने से सफलता मिलेगी। आज का दिन निवेश के लिए शुभ रहेगा और साहस में भी वृद्धि रहेगी।
मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतरा-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे और दफ्तर में काम को लेकर नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज शेयर मार्केट में निवेश करने से आर्थिक मुनाफा हो सकता है । पारिवारिक जीवन में माहौल सुखमय बना रहेगा। प्रेम संबंधों को मजबूत बनाने के लिए किसी अच्छी जगह पर घूमने जाएं।