#राशिफल

June 11, 2024

राशिफल: 12 जून-मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि-यहां पढ़ें

शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज तारीख 12 जून और दिन बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज के दिन आपके घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज आपको दफ्तर में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है और आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज आर्थिक लाभ होगा। कारोबार को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जाना हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत शानदार रहेगा। आज जिस काम में हाथ डालेंगे, वह सफल होगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहने की जरूरत है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे जातकों की किस्मत आज उनका साथ दे सकती है। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को नई योजना में लाभ होगा, नई योजना सफल होगी। परिवार में माहौल सुखमय रहेगा। मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। अपने बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें, शुभ फल मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की आज दफ्तर में किसी के साथ अनबन हो सकती है। किसी आवेश में आकर अधिक धन न खर्चें। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग आज कोई भी फैसला लेने में सावधानी बरतें। प्रेम में आपको सहयोग मिलेगा। अपनी ऊर्जा को नकारात्मक न होने दें, अन्यथा किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है। कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का आज दफ्तर में काम को लेकर अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। परिवार से सहयोग मिलने में कमी आ सकती है। व्यापार-कारोबार से जुड़े जातकों का अपने बिजनेस पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। पति-पत्नी में मनमुटाव हो सकता है और परिवार में माहौल तनावपूर्ण रह सकता है। शैक्षणिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम करना होगा। सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन आप अपने मित्रों अथवा परिवारजनों के साथ आनंदमय तरीके से बिताएंगे। नौकरीपेशा लोगों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सेहत के मामले में सावधानी बरतें। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग आज के दिन किसी नए कारोबार से जुड़ा फैसला तैश में आकर ना लें। देश-विदेश की यात्रा के आसार बनते हुए दिख रहें हैं। भाग्य आज आपके साथ रहेगा। कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आस-पड़ोस में बहस करनें से बचें। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आज के दिन धैर्य बनाए रखने की ज़रूरत है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज कारोबार में काम करने के नए अवसर मिलेंगे। मन को शांत रखें, समस्याओं से निपटने में मदद मिलेगी। घर में शुभ कार्य होने के योग बन रहें हैं।

12 जून-तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

https://news4himachal.in/horoscope-%e0%a4%9c%e0%a5%82%e0%a4%a8-12-libra-scorpio-sagittarius-capricorn-aquarius-and-pisces/
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख