राजनीति

#राशिफल

April 4, 2024

राशिफल 5 अप्रैल: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Horoscope april 5 libra scorpio sagittarius capricorn aquarius and pisces
Rashifal 5 अप्रैल राशिफल: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णय किया जाता है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। हर व्यक्ति की राशि उसके नाम के पहले अक्षर के अनुसार तय की जाती है। आज 5 अप्रैल को शुक्रवार है और चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। शुक्रवार को श‍तभिषा नक्षत्र में शुभ योग के प्रभाव और मां लक्ष्‍मी के आशीर्वाद से 5 राशियों के धन में वृद्धि होगी। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। तुला राशि: इस राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। छोटे बच्चों की फरमाइश पूरी कर सकते हैं। घर को चमकाने में धन व्यय कर सकते हैं। नौकरी में कहीं दूर जाने का योग बन रहा हैं। कार्यक्षेत्र के कुछ कामों को लेकर बेवजह तनाव की स्तिथि रहेगी। आज आपके बच्चों की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। युवाओं के लिए विवाह के अवसर बनेंगे। वृश्चिक राशि: इस राशि वालों के लिए आज का दिन मान प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला है। साझेदारी में किसी काम को करना अच्छा परिणाम दे सकता हैं। निजी मामलों को बाहर के लोगों से शेयर करने से बचना होगा। आज आपके मन में क्रोध का आवेश कम होकर चंचलता के भाव पैदा होंगे। शत्रु स्वयं ही समाप्त हो जाएंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है, उनका विशेष ध्यान रखें। धनु राशि: इस राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बहुत अच्छा होने वाला है। आज आपके जीवन में बहुत अच्छे परिवर्तन देखने को मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आनंद देगा। अचानक से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता हैं। अनुचित खान.पान की आदतों से पेट ख़राब रह सकता हैं। परिवार का पूरा सहयोग बना रहेगा। मौसमी बीमारियों से बचकर रहना होगा। शाम को जीवनसाथी के साथ ही भोजन करें। मकर राशि: आज के दिन की शुरुआत अच्छी रहने वाली है। व्यवसाय में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती हैं। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। जो युवा रोजगार में उन्नति की प्रतीक्षा कर रहे थे, आज उन्हें उन्नति प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। मित्रों के साथ चल रही अनबन दूर हो सकती हैं। स्वास्थ्य में लापरवाही भारी पड़ सकती हैं। कुंभ राशि: आज का दिन आंख और कान खुले रखकर काम करें। किसी पर जल्दी भरोसा करना आपको नुकसान दे सकता हैं। किसी से धन उधार लेने से बचेंए अन्यथा भविष्य में परिणाम दुखद हो सकते है। परंतु आपके मन में चंचलता के भाव बने रहेंगे। आज के दिन क्रोध को नियंत्रण में रखें। जीवनसाथी के साथ आज आप मस्ती के मूड में रहने वाले हैं। मीन राशि: वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आज नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके मन में चंचलता के भाव के साथ क्रोध आ सकता है। मन को नियंत्रण में रखने के लिए पहाड़ों की यात्रा करने जा सकते हैं। आपके मन में चल रहे विचार आज सार्थक होते नजर आएंगे। धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख