राजनीति

#राशिफल

April 3, 2024

राशिफल 4 अप्रैल: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Horoscope april 4 libra scorpio sagittarius capricorn aquarius and pisces rashifal
Rashifal: 4 अप्रैल राशिफल: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णय किया जाता है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। हर व्यक्ति की राशि उसके नाम के पहले अक्षर के अनुसार तय की जाती है। आज 4 अप्रैल को गुरुवार है। गुरुवार को हिंदू धर्म में भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। आज का दिन कुछ राशि वाले लोगों के लिए काफी शुभ है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। तुला राशि: तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन अधिक अनुकूल नहीं है। ग्रहों की खराब दशा की वजह से कुछ परेशानियां हो सकती हैं। मजदूर वर्ग को रोजगार की तलाश में भटकना पड़ेगा। कृषि कार्य से अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। उद्योग धंधे में नए अनुबंध होंगे। घर अथवा व्यवसायिक स्थल पर सुख सुविधा के लिए जमा पूंजी धन खर्च कर सकते हैं। वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लोगों का दिन शुभ है और आज आपको अकस्मात मंगलमय समाचार मिलेगा। राजनीति में आपके नाम का डंका बजेगा। व्यापार में नए साजीदार बनेंगे। नवीन योजना सफल होगी। पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग के लोगों के बीच में आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। निराशाजनक विचारों को मन में न आने देंए समय बहुत अनुकूल है। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के सपने पूरे होंगे। नौकरी में पदोन्नति के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। धनु राशि: धनु राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा। आज व्यापार में सगे संबंधियों ए इष्ट मित्रों के सहयोग से व्यापार गति पकड़ेगा। आज आपको रुका हुआ धन कठिनाई से मिलेगा, रोजमर्रा के काम में कोताही न बरतें। आजीविका नौकरी के क्षेत्र में लगे लोगों को परिश्रम का फल प्राप्त होगा। उनमें संतुष्टि बढ़ेगी। मनपसंद भोजन प्राप्त होगा। रात्रि के समय मांगलिक अवसरों में जाने का मौका मिलेगा। मकर राशि: मकर राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा। आज सामाजिकए धार्मिक कामों में भाग लेने से आपका सम्‍मान बढ़ेगा। ग्रह चाल शुभ होने से आपको लाभ होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में व्यक्ति को उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखेंण् महत्वपूर्ण कार्य में संघर्ष हो सकता है। शुभ समाचार भी दिन भर प्राप्त होते रहेंगे। मित्रों में भी हास्य विनोद बढ़ेगा। व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें। कुंभ राशि: कुंभ राशि के लोगों को लाभ होगा। उच्चाधिकारियों से आपको घनिष्टता प्राप्‍त होगी और आपके संबंध बेहतर होंगे। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को पदोन्नति प्राप्त होगी। विद्यार्थी वर्ग विद्या अध्ययन में रुचि लेंगे। आपकी कोई महत्ताकांक्षा पूरी होगी। किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आयात.निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। आध्यात्म और धर्म में रुचि बढ़ेगी। मीन राशि: इस राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा। ज्ञान विज्ञान का भंडार है। उन्नति के क्षेत्र में कई मार्ग खोलेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी के मामले में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। अध्ययन व आध्यात्म में रुचि बढ़ना स्वाभाविक है। विवादास्पद प्रकरण समाप्त होंगे। गुप्त शत्रु व ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। धन सम्‍मान के मामले में लाभ होगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी।

राशिफल 4 अप्रैल: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

https://www.facebook.com/news4himalayans

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख