#राशिफल

April 29, 2024

राशिफल: 30 अप्रैल- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें

शेयर करें:

राशिफल 30 अप्रैल: नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 30 अप्रैल का मंगलवार है। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन भगवान हुनमान की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के बारे में बताएंगे। तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में विरोधी परेशान कर सकते हैं। कुछ जातक आज अपने लिए कोई नया गैजेट खरदी सकते हैं। आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ सकता है। परिवार में किसी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज महिला मित्रों से सावधान रहने की जरूरत है। आज का दिन किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए भी अच्छा साबित होगा। मगर आज उधारी के चक्कर में आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज के दिन आप कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं। आज आपको परिवार में चल रहा मनमुटाव भी दूर होगा और मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। ध्यान रहे आज कोई भी फैसला लेने से पहले परिजनों की सलाह जरूर लें। मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको कोई फैसला जल्दबाजी में लेने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन आप अपने दोस्त के साथ चल रही अनबन को भी खत्म कर सकते हैं। आज के दिन आपको तनाव से राहत मिलेगी और आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठीक रहेगा। दिन की शुरुआत में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज आप अपने परिवार के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा बना रहेगा। सांसारिक सुख में साधनों में वृद्धि होगी और आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज के दिन आपको जीवन में चल रही किसी बड़ी परेशानी से भी छुटकारा मिल सकता है। मगर ध्यान रखें आज हर बात सोच-समझकर बोलें नहीं तो आप किसी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

 
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख