राशिफल: 25 अप्रैल- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें
राशिफल 25 अप्रैल: नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 25 अप्रैल को गुरुवार है। गुरुवार को भगवान विष्णु जी की पूजा की जाती है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में सहयोगी कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज कारोबार बढ़ाने के लिए पैसों की जरूरत पढ़ सकती है। आज के दिन अपने गुस्से पर काबू रखें और व्यर्थ का वाद-विवाद करने से बचें। आज के दिन भाई-बहन के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को आज उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज व्यापार में लाभ हो सकता है। मगर कोई भी फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। पारिवारिक जीवन में माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा जातकों का आज ऑफिस में दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज के दिन मन शांत रहेगा और मानसिक तनाव से भी छुटकारा मिलेगा। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। आज के दिन अपने मन में किसी भी तरह के निगेटिव विचार ना आने दें।
मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में प्रमोशन मिल सकता है। आज कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। व्यापार-कारोबार से जुड़ों लोगों को आज अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से संबंधित मुकदमे में फैसला उनके पक्ष में आ सकता है। आज के दिन वैवाहिक संबंधों में मधुरता आएगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को आज के सावधानी बरतने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में हर काम ध्यान से करना होगा। अन्यथा किसी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज अपने व्यापार से संबंध में धैर्य बनाए रखना होगा। आज के दिन आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। मगर आज आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
मीन राशि: इस राशि के के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा जोखिम भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज ऑफिस में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग आज के दिन अपने विरोधियों से सावधान रहें। आज पारिवारिक जीवन में माहौल तनावपूर्ण बना रहेगा। आज के दिन जीवनसाथी के साथ भी किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है।