राजनीति

#राशिफल

April 21, 2024

राशिफल: 22 अप्रैल- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Horoscope april 22 libra scorpio sagittarius capricorn aquarius and pisces
22 अप्रैल 2024 राशिफल: नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 22 अप्रैल को सोमवार है। सोमवार को भगवान शिव की पूजा अराधना की जाती है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। तुला राशि: आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता के संकेत प्राप्त होंगे। कोई नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। वृश्चिक राशि: आज आपका मन उत्साहिन रहेगा। कार्य करने में मन नहीं लगेगा। आलस आदि के शिकार हो सकते हैं। आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको अपने पारिवारिक काम को समय रहते निपटना होगा। व्यापार में कम समय दे पाएंगे। आप संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। धनु राशि: आज का दिन आपके लिए निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ लेकर आएगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। अधिक भावुकता वश महत्वपूर्ण कार्य में निर्णय न लें। नौकरी करने वाले लोगों को लाभ और उन्नति के योग बनेंगे। बहुराष्ट्रीय कंपनीयों में कार्यरत लोगों को कोई मनोकामना पूर्ण होगी। राजनीति में अपार जन समर्थन मिलने से राजनीति के क्षेत्र मे प्रभाव बढ़ेगा। मकर राशि: आज आप धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़ें रहेंगे। आपके मन में सकारात्मकता बनी रहेगी। व्यापारिक योजना को गुप्त रूप से आगे बढ़ाएं। अन्यथा किसी विरोधी या शत्रु को जानकारी होने पर उसमें विघ्न डाल सकते हैं। आपको अपनी संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। राजनीति में आपको किसी महत्वपूर्ण अभियान की जिम्मेदारी मिल सकती है। पैतृक धन संपत्ति विवाद कोर्ट कचहरी के माध्यम से सुलझ जाएगा। वाहन धीमे चलाएं अन्यथा मार्ग में दुर्घटना हो सकती है। कुंभ राशि: आज संतान सुख में वृद्धि होगी। आपके मन में काम के पूरा होने से प्रसन्नता रहेगी। भाई व बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। बहुराष्ट्रीय कंपनीयों में कार्यरत लोगों को सफलता एवं सम्मान मिलेगा। उद्योग धंधे में नए सहयोगी बनेंगे। किसी प्रियजन का दूर देश से शुभ समाचार प्राप्त होगा। आप अपने माता-पिता को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मीन राशि: आज का दिन विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप अपने शत्रु को परास्त करने में सफल होंगे। बिजनेस में आपको कुछ समस्याएं आएंगी और अचानक से चली जाएंगी। आपका मन बार.बार व्यसनों की ओर भागेगाए उस पर अंकुश लगाए। मामा पक्ष से धन एवं उपहार प्राप्त होंगे। नौकरी में पदोन्नति के साथ कोई जोखिमपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के योग है।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख