राजनीति

#राशिफल

April 13, 2024

राशिफल: 14 अप्रैल- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि; यहां पढ़ें

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Horoscope april 14 aries taurus gemini cancer leo and virgo
राशिफल 14 अप्रैल: नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। मेष राशि: आज आपका दिन ठीक रहेगा, आवश्यक कोई कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। पिछले समय से चली आ रही समस्याओं से आज आपको राहत मिलेगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन कामयाबी का दिन है। घर परिवार की शांति के लिए शांत रहे, छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें वृषभ राशि: आज आपका समय अच्छा रहेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। नौकरी व कारोबार को लेकर पहले बनाई गई योजना लाभदायक होगी। संतान की तरफ से सुखद समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नई साझेदारी से बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। अपनो का प्रेम और स्नेह प्राप्त होगा। व्यापार संबंधी फैसले में भाइयों का सहयोग मिलेगा। मिथुन राशि: आज के दिन साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने में समय व्यतीत होगा। आपकी कुछ जरूरी आवश्यकतायें पूरी हो सकती है। आपको आकस्मिक धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। सोचा हुआ कार्य पूरा होने से आपके अन्दर जबरदस्त उत्साह रहेगा। पुराना कर्ज भी काफी हद तक राहत दे सकता हैं। कर्क राशि: आज का दिन मिलाजुला रहने की उम्मीद हैं। आज बाहर कहीं यात्रा पर जाएं तो सावधानी रखें। दान धर्म के कार्य में समय निकलेगा। छोटे की गलतियों को माफ कर सकते हैं। व्यापार में परेशानी संभव हैं। पारिवारिक झगड़ों से रिश्तों में दरार पैदा होने का खतरा बन रहा हैं। धन संबंधी कोई बड़ा फैसला करते समय अपने बड़ों की सलाह अवश्य लें। सिंह राशि: आज आपके पुराने रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। सकारात्मक विचारों के साथ आप अपने दिन की शुरुआत करेंगे। साथ ही किसी नयी योजना की भी शुरुआत होगी। यात्रा के योग भी बन रहें हैं। पत्नी का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। कोई नया कार्य शुरू करने में किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। कन्या राशि: आज का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका अच्छा प्रदर्शन अधिकारियों को हैरान करेगा। व्यापार में किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आपके लिए जोखिम भरा हो सकता है। अपनो का सहयोग मिलेगा और पुराना कोई विवाद खत्म होगा। माता-पिता धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। विरोधी बनते हुए कामों में रोड़ा अटकाने का प्रयास कर सकते हैं।

राशिफल: 14 अप्रैल- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि, यहां पढ़ें

 
पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख