#राशिफल
September 29, 2025
राशिफल : 30 सितंबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
30 सिंतबर 2025 मंगलवार के दिन का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 30 सितंबर का दिन है और आज मंगलवार है। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि। आज का दिन संतुलन बनाने का है। काम और परिवार के बीच तालमेल बैठाना होगा। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें। कला, लेखन और मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें।
वृश्चिक राशि। आज आप किसी बड़े निर्णय के मूड में रहेंगे। कारोबार में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताना लाभकारी रहेगा। प्रेम जीवन में उत्साह बना रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और कार्य में लापरवाही न करें।
धनु राशि। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। करियर में नए आयाम स्थापित करने का अवसर मिलेगा। विदेशी संपर्कों से लाभ संभव है। धन लाभ के योग हैं। परिवार के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखें।
मकर राशि। आज का दिन योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का है। नौकरीपेशा लोग प्रमोशन की उम्मीद कर सकते हैं। व्यवसाय में नए अनुबंध होंगे। स्वास्थ्य में हल्की समस्या रह सकती है, समय पर जांच कराएं। परिवार के किसी सदस्य से सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य जातकों को अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे।
कुंभ राशि। आज आपको अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। किसी मीटिंग या प्रस्तुति में आपकी सराहना होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। निवेश के नए अवसर सामने आएंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ छोटी यात्रा का योग है।
मीन राशि। आज मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी है। कामकाज में सावधानी से निर्णय लें। धन के लेन-देन में सतर्क रहें। परिवार में कोई शुभ समाचार मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।