राजनीति

#राशिफल

August 28, 2025

राशिफल : 29 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

29 अगस्त का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

29th August Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 29 अगस्त का दिन है और आज शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- तुला राशि के लोगों के आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी है। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन आपकी मेहनत का फल देने वाला होगा। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा और लोग आपकी सलाह लेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और नया निवेश लाभकारी होगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और रिश्तों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन मानसिक तनाव से बचें।

 

धनु राशि- धनु राशि के लोगों को आज भाग्य का साथ मिलेगा और नई योजनाएँ लाभ देंगी। कार्यस्थल पर वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है और रुका हुआ धन मिल सकता है। परिवार में खुशियां रहेंगी और संतान पक्ष से सुख मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।

 

मकर राशि- मकर राशि के लोगों के कार्यों में आज तेजी आएगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियाँ मिलेंगी। आर्थिक मामलों में लाभ होगा लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। परिवार में सामंजस्य रहेगा और प्रियजनों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन थकान हो सकती है।

 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन आपके लिए नई संभावनाएं लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होंगी। आर्थिक दृष्टि से आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। परिवार में सामंजस्य रहेगा और रिश्तों में निकटता बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन व्यस्तता के कारण थकान हो सकती है।

 

मीन राशि- मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा और आपकी मेहनत रंग लाएगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा और नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक मामलों में लाभ की संभावना है। परिवार में प्रेम और सामंजस्य रहेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।

राशिफल : 29 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख