#राशिफल
February 27, 2025
राशिफल : 28 फरवरी- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें
28 फरवरी 2025 शुक्रवार के दिन का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 28 फरवरी का दिन है और आज शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन लक्ष्मी माता जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि: मन में परेशानी हो सकती है, इसलिए संयमित रहें। क्रोध और आवेश से बचें। शैक्षिक और बौद्धिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में बदलाव के योग हैं, जिससे आय में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र बढ़ेगा। परिवार के साथ समय बिताने से तनाव कम होगा। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।
वृश्चिक राशि : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन धैर्यशीलता बनाए रखें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी और माता-पिता से धन प्राप्ति के योग हैं। निवेश के मामलों में लाभ होगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
धनु राशि : आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, लेकिन नकारात्मक विचारों से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उच्च पद की प्राप्ति संभव है और आय में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। साहसिक निर्णय और कार्यों से विशेष लाभ होगा। परिवार में सहयोग मिलेगा और आर्थिक लाभ के संकेत हैं।
मकर राशि : मन में शांति और प्रसन्नता रहेगी। कला और संगीत के प्रति रुचि बढ़ेगी। व्यवसाय में वृद्धि होगी और लाभ में वृद्धि के संकेत हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धार्मिक कार्यों में भाग लेने से मानसिक शांति मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।
कुंभ राशि : मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन धैर्यशीलता बनाए रखें। बातचीत में संयम बरतें और व्यर्थ के विवादों से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय में वृद्धि होगी। बड़ों के साथ बातचीत कर काम करने से लाभ होगा। परिवार के साथ समय बिताने से मनोबल बढ़ेगा। नियमित व्यायाम करें।
मीन राशि : आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, लेकिन मन में परेशानी हो सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी, जिससे थकान हो सकती है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और अनावश्यक खर्चों से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और संतुलित आहार लें।