#राशिफल

December 27, 2025

राशिफल : 28 दिसंबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

28 दिसंबर 2025 रविवार के दिन का राशिफल

शेयर करें:

Horoscope 28 December 2025

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 28 दिसंबर का दिन है और आज रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन सूर्यदेव भगवान जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशिआज आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। अधूरे पड़े काम पूरे होने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिल सकती है। परिवार में किसी मुद्दे पर आपकी राय निर्णायक साबित होगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें, वरना बजट बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थकान से बचें।
 
वृषभ राशि । आज का दिन धैर्य और समझदारी से काम लेने का है। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी से मतभेद हो सकते हैं, लेकिन बातचीत से समाधान संभव है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, पर जोखिम भरे निवेश से बचें। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।
 
मिथुन राशि। आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नौकरी या व्यवसाय में बदलाव के संकेत हैं, जो भविष्य में लाभकारी साबित होंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें।
 
कर्क राशि। आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी है। पारिवारिक मामलों में आपकी संवेदनशीलता बढ़ सकती है। कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। आर्थिक मामलों में लाभ के योग हैं। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक रहेगा।
 
सिंह राशि। आज आपका नेतृत्व कौशल उभरकर सामने आएगा। कार्यस्थल पर आपकी योजनाओं की सराहना होगी। व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें।
 
कन्या राशि। आज का दिन मेहनत और अनुशासन का है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप उन्हें सफलतापूर्वक पार कर लेंगे। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। परिवार के किसी सदस्य की चिंता हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।

राशिफल : 28 दिसंबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख