#राशिफल

October 26, 2025

राशिफल : 27 अक्टूबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

27 अक्टूबर 2025 सोमवार के दिन का राशिफल

शेयर करें:

Horoscope 27 October 2025

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 27 अक्टूबर सोमवार का दिन है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिवजी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि। दिन सकारात्मक रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कारोबार में अचानक लाभ के योग हैं। कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पर खान-पान पर ध्यान दें। उपाय: मां दुर्गा को गुलाबी फूल अर्पित करें। शुभ रंग: गुलाबी शुभ अंक: 7

 

वृश्चिक राशि। आज का दिन रहस्यमयी प्रभाव वाला रहेगा। किसी गुप्त शत्रु से सावधान रहें। कार्यस्थल पर आपकी योजनाएं सफल होंगी। धन लाभ के संकेत हैं, पर साझेदारी में विवाद हो सकता है। प्रेम जीवन में कोई नया मोड़ आ सकता है। उपाय: शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाएं। शुभ रंग: मरून शुभ अंक: 9

 

धनु राशि। आज नई योजनाएं बन सकती हैं। यात्रा से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर का सहयोग मिलेगा। पढ़ाई में मन लगेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। किसी धार्मिक कार्य में शामिल होने का अवसर मिलेगा। उपाय: पीपल वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 3

 

मकर राशि। आज चंद्रमा आपकी राशि में रहेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। उपाय: काली गाय को हरी घास खिलाएं। शुभ रंग: ग्रे शुभ अंक: 8

 

कुंभ राशि। आज थोड़ा सावधानी से दिन बिताएं। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से विवाद संभव है। आर्थिक मामलों में जोखिम न लें। कार्य में देरी हो सकती है। शाम तक राहत के संकेत हैं। ध्यान और योग से लाभ मिलेगा। उपाय: शनिदेव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं। शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 4

 

मीन राशि। आज भाग्य आपका साथ देगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के संकेत हैं। व्यवसाय में धनलाभ होगा। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलेगी। विद्यार्थियों को नए अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। उपाय: भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करें। शुभ रंग: आसमानी शुभ अंक: 3

राशिफल : 27 अक्टूबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख