राजनीति

#राशिफल

July 26, 2025

राशिफल : 27 जुलाई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

27 जुलाई का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

27th July Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 27 जुलाई का दिन है और आज रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। मगर जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रयास रंग लाएंगे। आर्थिक स्थिति में थोड़ा सुधार होगा। घरेलू मामलों में समझदारी दिखानी पड़ेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। किसी बुज़ुर्ग का मार्गदर्शन मिल सकता है।

 

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशहाल रहेगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। छात्रों को कोई नया अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के लिए आद का दिन शुभ रहेगा। आज भावनाएं हावी हो सकती हैं, संयम जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ है। प्रमोशन या प्रशंसा का योग है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। अनावश्यक खर्च से बचें। शाम के समय मनपसंद समाचार मिल सकता है। रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें।

 

कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात दिन को खास बना सकती है। आज आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। नया निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक तनाव थोड़ा राहत पाएगा। खानपान में लापरवाही से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम में एकाग्रता बनी रहेगी।

 

सिंह राशि- सिंह राशि के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। उच्च अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। संतान के कार्यों पर गर्व महसूस होगा। प्रेम जीवन में नई शुरुआत संभव है। आज कोई बड़ी खरीदारी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वाहन से सतर्क रहें।

 

कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। धन आगमन के संकेत हैं। पुराने निवेश लाभ दे सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। मानसिक तनाव कम होगा। किसी कानूनी मामले में राहत मिल सकती है। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा। यात्रा टालना बेहतर रहेगा।

राशिफल : 27 जुलाई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख