#राशिफल
June 25, 2025
राशिफल : 26 जून- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
26 जून का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 26 जून का दिन है और आज वीरवार है। हिंदू धर्म में वीरवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। किसी पुराने प्रयास का सुखद परिणाम मिल सकता है। घर में शांति का वातावरण रहेगा। धन से जुड़ी योजनाओं में सफलता मिल सकती है। सेहत में थोड़ी थकान रह सकती है।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठीक रहेगा। आपकी व्यवहारिकता और शांत सोच आज दूसरों को प्रभावित करेगी। पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं। जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। मानसिक तनाव से बचने के लिए प्रकृति के साथ समय बिताएं।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कामकाज में मन लगेगा और आप समय पर कार्य पूर्ण कर पाएंगे। पुराने मित्र से कोई सरप्राइज़ मिल सकता है। व्यर्थ की यात्रा से बचें। प्रेम जीवन में नए रंग भर सकते हैं। खानपान पर ध्यान देना जरूरी है।
कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। पारिवारिक सुख बढ़ेगा। किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थकावट महसूस हो सकती है।
सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता भरा रहेगा। आपकी सोच आज रचनात्मक रहेगी। शिक्षा व करियर से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। किसी करीबी की मदद से मुश्किल काम आसान होगा। दांपत्य जीवन में सौहार्द रहेगा। खर्च सोच-समझकर करें।
कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज दिन कुछ व्यस्तताओं भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी गलतियां बड़ी बन सकती हैं, सतर्क रहें। परिजनों के साथ समय बिताकर सुकून मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें, खासकर पीठ या गर्दन दर्द की संभावना है।