#राशिफल

April 23, 2026

राशिफल : 24 अप्रैल- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

24 अप्रैल का राशिफल

शेयर करें:

24TH APRIL RASHIFAL

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज अप्रैल महीने की 24 तारीख है और आज शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन लक्ष्मी माता जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। लंबे समय से अटके कामों में गति आएगी। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से सराहना मिल सकती है। व्यापार में नए अवसर सामने आएंगे, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थकान महसूस हो सकती है।

 

वृषभ राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। कामकाज में सफलता मिलेगी और नए संपर्क बन सकते हैं। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। निवेश के लिए समय ठीक है, लेकिन सलाह जरूर लें।

 

मिथुन राशि- आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए अच्छा समय है। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं। 

 

कर्क राशि- आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। घर-परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नौकरी में दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन शाम तक स्थिति संभल जाएगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर नींद पूरी लें।

 

सिंह राशि- आज आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें, अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई सहकर्मी आपकी मदद कर सकता है। पारिवारिक माहौल शांत रहेगा। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें।

 

कन्या राशि- आज आपको अपनी योजनाओं को गुप्त रखना चाहिए। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। मेहनत का फल देर से मिलेगा, लेकिन जरूर मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

राशिफल : 24 अप्रैल- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख