#राशिफल

November 22, 2025

राशिफल : 23 नवंबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

23 नवंबर 2025 रविवार के दिन का राशिफल

शेयर करें:

Horoscope 23 November 2025

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 23 नवंबर का दिन है और आज रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन सूर्यदेव भगवान जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि । आज भाग्य आपका साथ देगा। रुके हुए कार्य तेजी से पूरे होंगे। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। नौकरी वालों को नई उपलब्धि मिल सकती है। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता रहेगी। विदेश से जुड़ा काम करने वालों को फायदा होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मन प्रसन्न रहेगा।

 

वृश्चिक राशि । आज थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी के प्रति अत्यधिक विश्वास हानि पहुँचा सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। स्वास्थ्य में पेट दर्द या गैस की समस्या हो सकती है।

 

धनु राशि । आज का दिन नए उत्साह से भरा रहेगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। खान-पान संतुलित रखें।

 

मकर राशि । आज का दिन मेहनत और धैर्य से सफलता दिलाएगा। नौकरी में पदोन्नति का योग है। व्यापारियों को बड़ा लाभ मिल सकता है। परिवार में माहौल शांत और प्रेमपूर्ण रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन निवेश के लिए अच्छा समय है, लेकिन विशेषज्ञ की सलाह लें।

 

कुंभ राशि । आज आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी। कला, संगीत या मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में नई शुरुआत संभव है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पर आंखों की समस्या हो सकती है, ध्यान दें।

 

मीन राशि । आज मानसिक शांति बनी रहेगी। काम में मन लगेगा और आप नई योजनाओं पर कार्य करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा है, लेकिन नींद पूरी करें।

राशिफल : 23 नवंबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

नोट: ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख