#राशिफल

May 22, 2025

राशिफल : 23 मई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

23 मई का राशिफल

शेयर करें:

23rd May Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 23 मई का दिन है और आज शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन लक्षमी माता जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- तुला राशि के लोगों को आज पुराने फैसलों पर पुनर्विचार करना चाहिए। नौकरी में बदलाव की सोच बन सकती है। घर-परिवार में किसी बात को लेकर हल्का तनाव हो सकता है। धन का लेन-देन सावधानी से करें। मानसिक स्थिरता जरूरी है।

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन फलदायी साबित होगा। आज कोई पुरानी योजना फलीभूत हो सकती है। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। जीवनसाथी से सामंजस्य बेहतर रहेगा। वाहन या यात्रा के योग बन सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

 

धनु राशि- धनु राशि के लोगों को आज सावधानी बरतने की जरूरत है। आज किसी पुराने मित्र से लाभ की संभावना है। व्यावसायिक मामलों में थोड़ी सतर्कता रखें। घर में किसी छोटे सदस्य की चिंता रह सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य है। मन में किसी बात को लेकर असमंजस बना रहेगा। ध्यान लाभकारी रहेगा।

 

मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठीक रहेगा। आज आप नई योजनाओं पर काम करने का मन बना सकते हैं। निवेश से पहले सलाह जरूर लें। परिवार में किसी सदस्य की सेहत चिंता दे सकती है। कामकाज में मन लगेगा। मानसिक दबाव कम होगा। खानपान संतुलित रखें।

 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों का कार्यस्थल पर सराहना मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। आर्थिक रूप से दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई छोटी यात्रा हो सकती है। तनाव से बचने के लिए संगीत या योग का सहारा लें। पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

 

मीन राशि- मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। भावनाओं में बहने से बचें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम से सफलता मिलेगी। परिवार में किसी वरिष्ठ से सलाह लें। धन लाभ के अवसर बन सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।

राशिफल : 23 मई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख