राजनीति

#राशिफल

February 22, 2025

राशिफल : 23 फरवरी- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

23 फरवरी का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

23 February Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 23 फरवरी का दिन है और आज रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि-आज का दिन भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आगे चलकर लाभदायक होंगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। निवेश करने से पहले सोच-विचार करें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और संतुलित आहार लें।

 

वृषभ राशि- आज का दिन आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा। करियर में कुछ नई संभावनाएं सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत करनी पड़ेगी। पारिवारिक मामलों में धैर्य से काम लें, किसी विवाद में न पड़ें। यात्रा के योग बन सकते हैं, जो लाभकारी सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

मिथुन राशि- कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जो मन को खुशी देगी। धन के मामले में सोच-समझकर निर्णय लें। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, खासकर पेट संबंधी परेशानियों से बचें।

 

कर्क राशि- भावनात्मक रूप से कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी, खर्चों पर नियंत्रण रखें। सेहत को लेकर ध्यान दें, मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग करें।

 

सिंह राशि- आज आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन लाभ होने की संभावना है, लेकिन निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। यात्रा के योग बन सकते हैं, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।

 

कन्या राशि- नए कार्यों की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। करियर में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, लेकिन किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत का ध्यान रखें, खासकर मौसम से जुड़ी समस्याओं से बचें।

राशिफल : 23 फरवरी- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख