#राशिफल

August 22, 2026

राशिफल : 23 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

23अगस्त का राशिफल

शेयर करें:

23TH AUGUST RASHIFAL

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज अगस्त महीने की 23 तारीख है और आज रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।


तुला राशि- आज आपके लिए दिन सकारात्मक रहेगा। लंबे समय से जिस काम को लेकर परेशान थे, उसमें आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। नौकरी और व्यापार दोनों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। घर में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।

 

वृश्चिक राशि- आज आपको किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। मेहनत का परिणाम धीरे-धीरे मिलेगा। पैसों को लेकर कोई चिंता हो सकती है, लेकिन स्थिति संभल जाएगी। परिवार के किसी सदस्य से जरूरी सलाह मिल सकती है। प्रेम संबंधों में विश्वास बनाए रखें और छोटी बातों को बड़ा न बनाएं।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी में तरक्की या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे। अचानक धन लाभ भी हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। प्रेम जीवन में खुशी और उत्साह बना रहेगा।

 

मकर राशि- आज आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। कामकाज में व्यस्तता बढ़ सकती है। मेहनत के कारण थकान महसूस होगी, लेकिन आपका काम सफल हो सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है, इसलिए बजट बनाकर चलें। परिवार में किसी सदस्य की मदद करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आराम और खान-पान का ध्यान रखें।

 

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए नई उम्मीद लेकर आएगा। कोई रुका हुआ काम अचानक पूरा हो सकता है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई डील या नए ग्राहक मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। प्रेम जीवन में साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।

 

मीन राशि- आज आपको अपने मन की बात किसी भरोसेमंद व्यक्ति से साझा करने का मौका मिलेगा। कामकाज में सफलता के लिए थोड़ा ज्यादा प्रयास करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर हो सकती है। अचानक कोई जरूरी खर्च भी सामने आ सकता है। परिवार में किसी शुभ समाचार से खुशी मिलेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आज नकारात्मक सोच से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा।

राशिफल : 23 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख