#राशिफल

September 21, 2025

राशिफल : 22 सितंबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

22 सितंबर का राशिफल

शेयर करें:

22ND SEPTEMBER RASHIFAL

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 22 सितंबर का दिन है और आज सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिवजी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, परंतु अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। परिवार के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और उनका सहयोग मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन अधिक परिश्रम से थकान हो सकती है।

 

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन अहम रहेगा। आज आपको धैर्य और संयम से काम लेना होगा। ऑफिस में अचानक कोई नया काम मिल सकता है, जिसे आप आसानी से पूरा करेंगे। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन निवेश में सावधानी बरतें। परिवार में किसी बुजुर्ग का सहयोग आपके लिए लाभकारी होगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, खासकर खानपान पर ध्यान दें।

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। आज भाग्य का साथ मिलेगा और काम में तरक्की होगी। व्यापारियों को अच्छे सौदे मिल सकते हैं। परिवार में खुशियाँ बढ़ेंगी और रिश्तों में मजबूती आएगी। छात्रों के लिए पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने का सही समय है। सेहत अच्छी रहेगी और मानसिक सुकून मिलेगा।

 

कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों को आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा और कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी। आर्थिक रूप से दिन लाभकारी रहेगा, धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन तनाव से बचना जरूरी है।

 

सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन खास रहेगा। आज आपके आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता से लोग प्रभावित होंगे। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे और सफलता की राह आसान होगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताकर मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन नींद पूरी लें।

 

कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यस्त भरा रहेगा और काम का दबाव बढ़ सकता है। आर्थिक मामलों में संयम रखें और फिजूलखर्ची से बचें। परिवार में छोटी-मोटी बहस हो सकती है, जिसे धैर्य से संभालना होगा। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें, तभी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

राशिफल : 22 सितंबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख