#राशिफल
February 21, 2026
राशिफल : 22 फरवरी- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
22 फरवरी 2026 रविवार के दिन का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज फरवरी महीने की 22 तारीख है और आज रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
वृषभ राशि। आज का दिन धैर्य और संयम से काम लेने का है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक विवादों से दूर रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत के मामले में खानपान पर ध्यान दें।
मिथुन राशि। आज आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। यात्रा के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कर्क राशि। आज भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील महसूस कर सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताना लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने की जरूरत है।
सिंह राशि। सूर्य की कृपा से आज आपका दिन ऊर्जावान रहेगा। नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अत्यधिक तनाव से बचें।
कन्या राशि। आज का दिन योजनाओं को क्रियान्वित करने का है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापारियों को नए संपर्कों से लाभ होगा। घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें।