#राशिफल

September 20, 2025

राशिफल : 21 सितंबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

21 सितंबर का राशिफल

शेयर करें:

21ST SEPTEMBER RASHIFAL

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 21 सितंबर का दिन है और आज रविवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिवजी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपका आत्मविश्वास और उत्साह ऊंचाइयों पर रहेगा। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और निवेश से लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अधिक परिश्रम से बचें।

 

वृषभ राशि-वृषभ राशि के लोगों को आज धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ना होगा। ऑफिस में अचानक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर खर्च करें, फिजूलखर्ची से बचें। परिवार में किसी बड़े से मतभेद हो सकता है, जिसे बातचीत से हल करना जरूरी होगा। सेहत को नजरअंदाज न करें, खानपान संतुलित रखें।

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। आज भाग्य आपका साथ देगा और कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। व्यापारी वर्ग को लाभकारी सौदे मिलने की संभावना है। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी और सुकून मिलेगा। छात्रों के लिए दिन पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने वाला रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।

 

कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों को आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कार्यस्थल पर आपकी कार्यक्षमता की सराहना होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अचानक धन लाभ की संभावना है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा और रिश्तों में मिठास आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचें।

 

सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके आत्मविश्वास और आकर्षण से लोग प्रभावित होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएँ सफल होंगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। परिवार में मेलजोल बढ़ेगा और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन नींद पूरी लेना जरूरी है।

 

कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा। काम का दबाव अधिक होने से थकान महसूस होगी। आर्थिक मामलों में संयम रखें, अनावश्यक खर्चों से बचें। परिवार में किसी से मतभेद हो सकता है, लेकिन धैर्य से सब हल हो जाएगा। विद्यार्थी एकाग्रता बनाए रखें, सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

राशिफल : 21 सितंबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख