राजनीति

#राशिफल

July 20, 2025

राशिफल : 21 जुलाई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

21 जुलाई 2025 सोमवार के दिन का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Horoscope: 21 July 2025

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 21 जुलाई का दिन है और आज सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिवजी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि। आज का दिन रिश्तों में मिठास घोलने वाला रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन में नयापन आएगा। करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेने का समय है, सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का योग बन रहा है।

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 3

 

वृश्चिक राशि। आज आप अपने काम में निपुणता से निपटेंगे। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। निवेश के लिए समय उपयुक्त नहीं है, जोखिम लेने से बचें। प्रेम संबंधों में गलतफहमी हो सकती है, धैर्य रखें। कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8

 

धनु राशि। भाग्य आपका साथ देगा। कोई रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है। जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। यात्रा लाभकारी रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। पुराने मित्र से मिलना सुखद अनुभव देगा। ध्यान और प्रार्थना से मानसिक शांति मिलेगी।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4

 

मकर राशि। आज धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। ऑफिस में कोई चुनौती मिल सकती है, लेकिन आप उसे अच्छे से संभाल लेंगे। व्यापार में साझेदारों से विचार-विमर्श जरूरी रहेगा। परिवार में बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा। कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। शरीर में थकान महसूस हो सकती है।

शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 10

 

कुंभ राशि। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके विचारों को लोग महत्व देंगे। आज कोई नई योजना बना सकते हैं। तकनीकी या रचनात्मक क्षेत्र के लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, संयम रखें।

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 11

 

मीन राशि। दिन आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा। किसी गुरू या बुजुर्ग से मार्गदर्शन मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिरता आएगी और मानसिक तनाव कम होगा। निवेश से लाभ मिल सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम और सहयोग रहेगा। सेहत में सुधार होगा, पुराने रोगों से राहत मिल सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 12

राशिफल : 21 जुलाई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें। 

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख