राजनीति

#राशिफल

July 19, 2025

राशिफल : 20 जुलाई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

20 जुलाई 2025 रविवार के दिन का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Horoscope 20 July 2025

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 20 जुलाई का दिन है और आज रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि। दिन रोमांचक और रचनात्मक रहेगा। कला, लेखन, मीडिया से जुड़े लोगों को नई पहचान मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। विद्यार्थी किसी परीक्षा या प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 7

 

वृश्चिक राशि। कुछ भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। करीबी लोगों से विवाद हो सकता है, अतः वाणी पर संयम रखें। कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटें आएंगी लेकिन प्रयास से समाधान मिलेगा। आय में वृद्धि संभव है। जीवनसाथी का मूड आज थोड़ा खराब रह सकता है, धैर्य रखें।

शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 8

 

धनु राशि। सकारात्मक सोच और आत्मबल आपके दिन को बेहतर बनाएंगे। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। करियर में कोई नई दिशा मिल सकती है। मित्रों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक मामलों में लाभ के योग हैं। धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3

 

मकर राशि। आज का दिन गंभीर और व्यस्तता भरा रहेगा। ऑफिस में अतिरिक्त कार्यभार मिल सकता है, लेकिन समय प्रबंधन से सब सम्भव होगा। पैसों को लेकर कोई बड़ा निर्णय न लें। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, आराम करें।

शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 10

 

कुंभ राशि। नए विचारों और योजनाओं के लिए समय अनुकूल है। व्यापारियों को लाभ मिलने के संकेत हैं। छात्रों को पढ़ाई में मन लगेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दोस्तों से लाभ मिल सकता है। हालांकि गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें।

शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 11

 

मीन राशि। आज का दिन रचनात्मकता से भरपूर रहेगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय परिवार में संतुलन बनाएंगे। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से निवेश का अच्छा समय है। हालांकि, मानसिक तनाव से बचें और मेडिटेशन करें। नींद पूरी न होने से थकान महसूस हो सकती है।

राशिफल : 20 जुलाई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख