#राशिफल
February 18, 2026
राशिफल : 19 फरवरी- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
19 फरवरी का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज फरवरी महीने की 19 तारीख है और आज गुरुवार है। हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन विष्णु भगवान जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- आज संतुलन बनाए रखना जरूरी है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। नौकरी में पदोन्नति के संकेत मिल सकते हैं। धन लाभ के योग हैं। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन तनाव से बचें।
वृश्चिक राशि- आज आपके गुप्त प्रयास सफल हो सकते हैं। निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं रंग लाएंगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। सेहत में सुधार होगा।
धनु राशि- आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी और व्यापार में प्रगति के संकेत हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।
मकर राशि- आज मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है। सेहत के मामले में नियमित दिनचर्या बनाए रखें।
कुंभ राशि- आज रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। सेहत सामान्य रहेगी।
मीन राशि- आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरी में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं। मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करें।