राजनीति

#राशिफल

May 17, 2024

राशिफल: 18 मई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Horoscope 18may libra scorpio sagittarius capricorn aquarius and pisces
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 18 मई का शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनिदेव जी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानी भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज काम के चक्कर में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। कुछ व्यापारियों को पुलिस थाने के चक्कर भी काटने पड़ सकते हैं।परिवार में माहौल तनावपूर्ण बना रहेगा। मगर आज पारिवारिक संपत्ति से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज के दिन अपने शब्दों पर ध्यान दें नहीं तो जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में उच्च-अधिकारियों से तारीफ सुनने को मिलेगी। आज के दिन आपकी प्रमोशन भी हो सकती है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों की आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वैवाहिक जीवन में सुख शांति और खुशहाली बनी रहेगी। मगर कुछ लोगों को गिरने से कमर के निचले हिस्से में दर्द हो सकती है। आज के दिन किसी खास दोस्त के साथ आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा और मानसिक तनाव से भी राहत मिलेगी। धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ़्तर में काम को लेकर शाबाशी मिल सकती है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज किसी नए कारोबार में निवेश करना पड़ सकता है। आज के दिन जमीन और मकान की बिक्री या खरीदारी में अच्छे सौदे से धन लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। परिवार में माहौल शांत और खुशहाल बना रहेगा। आज के दिन आप दूसरों का मार्गदर्शन भी कर सकते हैं। मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलता भरा रहेगा। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी डील मिल सकती है, जिससे उन्हें आर्थिक फायदा होगा। आज के दिन गोल्ड और सिल्वर में निवेश करने से भी आपको धन लाभ हो सकता है। आज आपका सामाजिक मान-सम्मान और पद -प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज के दिन काम को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है।किसी अज्ञात भय से आपको मानसिक रूप से कुछ परेशानी हो सकती है। कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में किसी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है।आज के दिन वाणी की कठोरता पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज आर्थिक तंगी से राहत मिलेगी। आज के दिन खान-पान पर विशेष ध्यान रखें। परिवारजनों से भी किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। आज के दिन कोई भी फैसला तैश में आकर ना लें। मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोग आज कार्यक्षेत्र में कई बाधाओं को पार करने में सफल रहेंगे। घर पर आज कुछ छोटे मोटे मतभेद उभर सकते हैं। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज आर्थिक हानि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। आज के दिन काम के सिलसिले में कहीं बाहर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। राशिफल: 18 मई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि-यहां पढ़ें पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख