राजनीति

#राशिफल

March 17, 2025

राशिफल : 18 मार्च- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

18 मार्च का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

18 March Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 18 मार्च का दिन है और आज मंगलवार है। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभदायक साबित होंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें और खान-पान पर ध्यान दें।

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आपको धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत है। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में सावधानी बरतें। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, निवेश से पहले सोच-विचार करें। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रह सकता है, लेकिन बातचीत से सुलझाया जा सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, ठंडी चीजों से बचें।

 

धनु राशि- धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। नौकरी में सफलता मिलेगी और वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ होगा, लेकिन किसी से भी उधार लेने से बचें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

 

मकर राशि- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन फालतू खर्चों से बचें। परिवार में किसी से मनमुटाव हो सकता है, बातचीत से हल निकालें। सेहत का ध्यान रखें, योग और ध्यान करें।

 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज आपको नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। करियर में उन्नति के संकेत हैं और नया अवसर मिल सकता है। धन लाभ के योग हैं, लेकिन खर्चों पर भी ध्यान देना होगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। यात्रा के योग बन सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन बाहर के खाने से परहेज करें।

 

मीन राशि- मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आपकी मेहनत का फल मिलेगा और अधूरे काम पूरे होंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के योग हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

राशिफल : 18 मार्च- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख