राजनीति

#राशिफल

July 17, 2025

राशिफल : 18 जुलाई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

18 जुलाई का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

18th July Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 18 जुलाई का दिन है और आज शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है।। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- मेष राशि के लोगगों के लिए आज का दिन उत्साह भरा रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास ऊंचाई पर रहेगा। किसी रचनात्मक काम में आपकी सराहना हो सकती है। आर्थिक मामलों में समझदारी दिखानी होगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

 

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन फलदायी रहेगा। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जो भविष्य में फायदेमंद हो सकता है। करियर को लेकर उत्साह रहेगा। घर में कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। सिरदर्द या थकान संभव है।

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। आज भाग्य आपके पक्ष में है, रुके हुए कामों में गति आएगी। मित्रों के साथ पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यात्राओं से लाभ संभव है। गला या छाती से जुड़ी तकलीफ को नजरअंदाज न करें।

 

कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन ऊर्जा भरा रहेगा। मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है, लेकिन दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी। परिवार में किसी सदस्य से महत्वपूर्ण बातचीत होगी। कामकाज में संतुलन बनाए रखें। ध्यान और योग से मानसिक राहत मिलेगी। खानपान संयमित रखें।

 

सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलने लगेंगे। वरिष्ठों से तारीफ मिल सकती है। अपनी बातों को सही ढंग से प्रस्तुत करें, लोग प्रभावित होंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। थकावट को नजरअंदाज न करें।

 

कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। समझदारी से लिया गया निर्णय लाभ देगा। जीवनसाथी की सलाह उपयोगी होगी। निवेश से पहले जांच-पड़ताल ज़रूरी है। एलर्जी या सांस से जुड़ी समस्या पर ध्यान दें।

राशिफल : 18 जुलाई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख