राजनीति

#राशिफल

April 17, 2025

राशिफल : 18 अप्रैल- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

हिंदू धर्म के अनुसार 18 अप्रैल 2025 के दिन का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Horoscope 18 April 2025

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 18 अप्रैल का दिन है और आज शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन लक्ष्मी माता जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि। आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। रिश्तों में सुधार आएगा। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर मिल सकता है। मानसिक शांति बनी रहेगी। नौकरी में तरक्की के संकेत मिल सकते हैं। शुभ रंग: गुलाबी, शुभ अंक: 3

 

वृश्चिक राशि। आज कुछ गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, सतर्क रहें। धन निवेश सोच-समझकर करें। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। वैवाहिक जीवन में थोड़े उतार-चढ़ाव संभव हैं। आत्मविश्वास बनाए रखें, दिन के अंत तक स्थितियाँ सुधरेंगी। शुभ रंग: मैरून, शुभ अंक: 4

 

धनु राशि। आज आपके विचारों में स्पष्टता रहेगी। नई योजनाओं पर काम करने का अच्छा समय है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या प्रशंसा मिल सकती है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। सेहत सामान्य रहेगी। शुभ रंग: नारंगी, शुभ अंक: 8

 

मकर राशि। आज आपको अपने कार्यों पर पूरा फोकस रखना होगा। घर के बड़ों से सलाह लें, लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। भावनात्मक स्थिरता बनाए रखना जरूरी है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। शुभ रंग: स्लेटी, शुभ अंक: 10

 

कुंभ राशि। आज रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी या व्यापार में नई दिशा मिल सकती है। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। दिमाग में नए विचार आएंगे। रिश्तों में गर्मजोशी बनी रहेगी। छोटी यात्रा का योग बन रहा है। शुभ रंग: नीला, शुभ अंक: 11

 

मीन राशि। आज का दिन आत्मविश्लेषण का है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। मानसिक शांति पाने के लिए ध्यान व साधना करें। आर्थिक दृष्टि से मध्यम दिन रहेगा। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। शुभ रंग: बैंगनी, शुभ अंक: 12

राशिफल : 18 अप्रैल- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख