#राशिफल
November 16, 2025
राशिफल : 17 नवंबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
17 नवंबर का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 17 नवंबर का दिन है और आज सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- आज का दिन भाग्य का साथ देने वाला होगा। कार्यक्षेत्र में आपके लिए नए अवसर खुल सकते हैं और वरिष्ठ आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी शुभ कार्य की रूपरेखा बन सकती है। प्रेम जीवन में रिश्ते और मजबूत होंगे और साथी से सरप्राइज मिल सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी और पुराने निवेश से लाभ मिले सकता है। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छी प्रगति करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि- आज आप आत्मचिंतन और नई योजनाओं में व्यस्त रहेंगे। ऑफिस में बदलाव की संभावना है, जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक साबित होगी। परिवार में मतभेद खत्म होंगे और प्रेमपूर्ण माहौल बनेगा। प्रेम जीवन में दिल की बात कहने का सही समय है। आर्थिक रूप से आप स्थिर रहेंगे और कोई बड़ा खर्च आज टल सकता है। विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति और गंभीर होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
धनु राशि- आज आपके सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और किसी शुभ समाचार की उम्मीद है। प्रेम जीवन में रोमांटिक पल मिलेंगे और रिश्ते में गहराई आएगी। आर्थिक रूप से लाभप्रद दिन है। विद्यार्थी नए अवसरों को पहचानेंगे और उनका लाभ उठाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी।
मकर राशि- आज आपकी जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी, लेकिन आप सबकुछ आसानी से संभाल लेंगे। ऑफिस में आपके प्रयासों की प्रशंसा होगी और कोई उपलब्धि मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताना मानसिक सुकून देगा। प्रेम जीवन में रिश्ते मजबूत होंगे और साथी से सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि-आज रचनात्मक विचारों से नए अवसर बनेंगे। कार्यस्थल पर आपके सुझाव उपयोगी साबित होंगे। परिवार में सामंजस्य और प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन में साथी के साथ किसी खास योजना पर चर्चा हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश से लाभ संभव है। विद्यार्थी पढ़ाई में प्रगति करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और मन शांत रहेगा।
मीन राशि- आज आपका दिन आध्यात्मिक और मानसिक रूप से संतुलित रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत के अच्छे परिणाम आएंगे। परिवार में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में विश्वास और समझ बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। विद्यार्थी अपने विषयों में बेहतर पकड़ बनाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।