राजनीति

#राशिफल

July 16, 2025

राशिफल : 17 जुलाई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

17 जुलाई का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

17th July Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 17 जुलाई का दिन है और आज वीरवार है। हिंदू धर्म में वीरवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन मेल-जोल और संपर्कों के लिए बेहतर है। आपकी योजनाएं सफल होंगी। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। मानसिक तनाव से बचने के लिए संगीत या ध्यान करें।

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोग आज भावनात्मक रूप से अधिक संवेदनशील रहेंगे। करीबी रिश्तों में संवाद बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। नए निवेश से लाभ मिल सकता है। त्वचा संबंधी एलर्जी संभव है।

 

धनु राशि- धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। यात्रा लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। किसी पुराने मित्र से सहयोग मिलेगा। कार्यों में मन लगेगा और प्रशंसा मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन थकान से सुस्ती महसूस हो सकती है।

 

मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन योजनाबद्ध ढंग से बिताएं, तभी लाभ होगा। कोई सरकारी काम बन सकता है। बच्चों से जुड़ी चिंता कम होगी। घरेलू सुख-सुविधाओं पर खर्च संभव है। पैरों में दर्द या सूजन हो सकती है।

 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। नई शुरुआत या प्रस्तावों पर विचार कर सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सृजनात्मक कामों में रुचि बढ़ेगी। मौसम जनित बीमारी से सतर्क रहें।

 

मीन राशि-

मीन राशि के लोगों को आज धैर्य और विवेक से काम लेना होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन फिजूलखर्ची से बचें। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखें। पुराने अनुभव आज काम आ सकते हैं। थकावट के बावजूद काम पूरे होंगे।

राशिफल : 17 जुलाई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख