#राशिफल
August 16, 2026
राशिफल : 17 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
17 अगस्त का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज अगस्त महीने की 17 तारीख है और आज सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन शिवजी भगवान जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। व्यापार में लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्वास्थ्य भी सामान्य से बेहतर रहेगा।
वृश्चिक राशि- आज आपको अपने फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए। कामकाज में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन आप आसानी से उनका समाधान निकाल लेंगे। किसी पुराने विवाद को खत्म करने का मौका मिल सकता है। पैसों के मामले में किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। परिवार के किसी सदस्य की मदद करनी पड़ सकती है। मन को शांत रखने की कोशिश करें।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। नई नौकरी या काम की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में लाभ मिलने के योग हैं। किसी पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। परिवार के साथ खुशी के पल बिताएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। यात्रा के दौरान सावधानी रखें। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा।
मकर राशि- आज आपको मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन या वेतन बढ़ने की संभावना बन सकती है। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए नई योजना बना सकते हैं। परिवार में किसी शुभ काम की चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। अपनी सेहत और खान-पान पर ध्यान दें।
कुंभ राशि- आज आपको अपने काम में नई दिशा मिल सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए बहुत उपयोगी रहेगी। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन इससे आपकी पहचान भी मजबूत होगी। व्यापार में फायदा मिल सकता है। घर में किसी बात को लेकर खुशी का माहौल रहेगा। पुराने मित्र से बातचीत हो सकती है। बेवजह के खर्चों से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।
मीन राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रही किसी परेशानी का समाधान मिल सकता है। नौकरी और व्यापार में अच्छे अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। आज किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले तो जरूर करें।
राशिफल : 17 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें