#राशिफल

August 16, 2025

राशिफल : 17 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

17 अगस्त का राशिफल

शेयर करें:

17th August Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 17 अगस्त का दिन है और आज रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन नई शुरुआत का अवसर लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और पुराने कर्ज चुकाने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन में मिठास आएगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन दिनचर्या में संतुलन जरूरी है।

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों को आज अपने काम की गति तेज करनी होगी। कार्यक्षेत्र में समय पर कार्य पूरा करना जरूरी होगा। आर्थिक मामलों में दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन किसी की भावनाओं को आहत न करें। स्वास्थ्य में पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

 

धनु राशि- धनु राशि के लोगों का आज भाग्य का साथ रहेगा और अटके हुए काम पूरे होंगे। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। आर्थिक मामलों में फायदा होगा, खासकर निवेश से। परिवार के साथ समय बिताना मन को सुकून देगा। सेहत के लिए योग और ध्यान लाभकारी रहेगा।

 

मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन जिम्मेदारियों से भरा रहेगा, लेकिन आप उन्हें अच्छे से निभाएंगे। आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी। परिवार में किसी कार्यक्रम की योजना बन सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन काम का दबाव कम करें।

 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के आज प्रयास सफल होंगे और सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में निवेश का सही समय है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन सावधानी जरूरी है।

 

मीन राशि- मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। कार्यस्थल पर मेहनत अधिक और लाभ सामान्य रहेगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। परिवार के साथ समय बिताना मानसिक शांति देगा। स्वास्थ्य के मामले में दिनचर्या नियमित रखें।

राशिफल : 17 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख