राजनीति

#राशिफल

July 14, 2025

राशिफल : 15 जुलाई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

15 जुलाई का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

15th July Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 15 जुलाई का दिन है और आज मंगलवार है। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए आज का ठीक-ठीक रहेगा। समझदारी से आप मुश्किल हालातों को भी सुलझा लेंगे। आज कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी, पर थकान महसूस होगी।

 

वृश्चिक राशि-वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। आज किसी बड़ी जिम्मेदारी का बोझ आ सकता है। घर के बड़े-बुजुर्गों से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें, कोई आपकी गलती पकड़ सकता है। मानसिक तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन करें।

 

धनु राशि- धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशहाल रहेगा। भाग्य आज आपका साथ देगा। कोई बड़ी योजना सफल हो सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। थोड़ी बेचैनी रहेगी, दिन में विश्राम जरूरी है।

 

मकर राशि- मकर राशि के लोगों को आज का दिन सतर्क रहने की जरूरत है। काम को लेकर गंभीर रहें, लापरवाही नुकसान कर सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी संपत्ति से संबंधित निर्णय टालें। गर्दन या पीठ में दर्द की संभावना है, सावधानी रखें।

 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी मित्र से विवाद संभव है, सोच-समझकर बोलें। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। निजी जीवन में कुछ उलझन रह सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन नींद पूरी लें।

 

मीन राशि- मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए शुभ है। आप दूसरों को सलाह देने में सफल रहेंगे। धन आगमन के संकेत हैं। किसी पर अंधा भरोसा न करें। हल्का बुखार या मौसमी समस्या हो सकती है।

राशिफल : 15 जुलाई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख